फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Irregularities found in petrol payment in Nagar Panchayat Purola

नगर पंचायत पुरोला में पेट्रोल भुगतान में मिली अनियमितताएं

Sat, 04 Sep 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in petrol payment in Nagar Panchayat Purola
नगर पंचायत पुरोला में तेल भुगतान में हुई अनियमितताओं पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। सूचना अधिकार में वाहनों नंबरों के साथ ही व्यक्ति विशेष के नाम पर तेल भुगतान का मामला प्रकाश में आया था। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। अध्यक्ष का कहना है कि तेल भुगतान में अनियमितताओं की वह स्वयं जांच करा रहे हैं। आरटीआई में अध्यक्ष के निजी वाहन में तेल भराए जाने की पुष्टि भी हुई है, जिस पर अध्यक्ष का कहना है कि वह विभागीय कार्यों के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरोला में तेल के बिलों में अनियमितता उजागर हुई है, जिस पर अध्यक्ष ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। 19 मार्च 2020 को पेट्रोल पंप की ओर से नगर पंचायत प्रशासन को प्रमोद नाम से 29 लीटर पेट्रोल का बिल भेजा गया है, जिसका भुगतान किया गया है। इसका खुलासा सूचना अधिकार के तहत हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता मनमोहन चौहान ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अध्यक्ष के निजी वाहन में भी तेल भराया जा रहा है, जो नियम विरुद्घ है। सरकारी वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन में तेल नहीं भराया जा सकता। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन ने भी अपने निजी वाहन में तेल भराए जाने को स्वीकारा है। उनका कहना है कि वह विभागीय कार्यों के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

- व्यक्ति विशेष के नाम पर जो तेल भराया गया है। इस संबंध में मैने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की है। जो मामले की जांच कर रही हैै। मैं विभागीय कार्यों के लिए अपने वाहन का प्रयोग करता हूं। कार्यालय से तेल की पर्ची मिलती है। अगर कुछ गलत है, तो जांच में पुष्टि होगी। जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही होगी। -हरिमोहन नेगी, अध्यक्ष नगर पंचायत, पुरोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed