{"_id":"6745d59551efe0647009fc8a","slug":"inter-college-chess-competition-begins-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109723-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
Tue, 26 Nov 2024 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन राज्य विवि से संबंद्ध रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में उत्तरकाशी समेत सात महाविद्यालयों के 41 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला बुधवार आज खेला जाएगा।
मंगलवार को महाविद्यालय ऑडिटोरियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, प्राचार्य प्रो. पंकज पंत व श्रीदेव सुमन विवि के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ ने किया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी भंडारी ने कहा कि शतरंज का खेल दिमागी कसरत के लिए जरूरी है। यह खेल मानसिक विकास, तर्क शक्ति और रणनीतिक कौशल को बढ़ाता है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बचन लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध उत्तरकाशी सहित टिहरी, कोटद्वार, ऋषिकेश, गोपेश्वर व हरिद्वार आदि क्षेत्र के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन डॉ. दीपिका व सोहनपाल भंडारी ने किया। इस मौके पर डॉ. सुरेश चंद्र ममगाईं, डॉ. डीडी पैन्यूली, डॉ. मधु थपलियाल, डॉ. एमपीएस परमार, डॉ. अंजलि, डॉ. विश्वनाथ राणा मौजूद रहे।