फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Inter College Bangsil was the winner and Vidya Mandir Thatyud was the runner-up in volleyball

Uttarkashi News: वॉलीबाल में इंटर कॉलेज बंगसील विजेता और विद्या मंदिर थत्यूड़ उप विजेता रहा

Thu, 14 Nov 2024 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 14 Nov 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Inter College Bangsil was the winner and Vidya Mandir Thatyud was the runner-up in volleyball
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में न्याय पंचायत खेड़ा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बंगसील की टीम विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

400 मीटर अंडर-14 बालक-बालिक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सौरभ, विनीत, यमेंद्र, सानिया, पयाल, सानिया क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग दौड़ में दीपक रावत, अभिषेक पंवार, प्रिंस, भारती, तनिषा, पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

1500 मीटर अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में शुभम रावत, शिवम, दीपक रावत, तनिष्का, तनीषा, वंदना क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। वहीं 3000 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग दौड़ में दीपक रावत ने पहला,अंशुल मल्ल ने दूसरा तथा प्रिंस नौटियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद बालक-बालिका वर्ग में मनीष रौछेला, हिमांशु मनवाल, आयुष, प्रिया योगी, नदंनी, सानिया क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेता टीमों और प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य रमेश चंद्र देवराड़ी, शिक्षक दिनेश गुसाईं ने सम्मानित किया। इस मौके संजय चौहान, सुमिता रावत, अनिता मिंया, संजय सोनी, सुनील महर, सुनील महर, मदन मोहन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed