फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions for gathering arrangements at the proposed counting center

प्रस्तावित मतगणना केंद्र पर व्यवस्था जुटाने के निर्देश

Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions for gathering arrangements at the proposed counting center
जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कीर्ति इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग ने कीर्ति इंटर कॉलेज को पुरोला, यमुनोत्री व गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र का प्रस्तावित मतगणना केंद्र बनाया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने मतगणना केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहायक अभियंता केएस राय को मतगणना केंद्र के सभी कक्षों में मरम्मत कार्य, बिजली व्यवस्था व परिसर में जल निकासी व्यवस्था ठीक करने निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी दीक्षित ने स्ट्रांग रूम में खिड़की और दरवाजों की भी शीघ्र मरम्मत के आदेश दिए। साथ ही मतगणना केंद्र परिसर और कमरों में पालिका के कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था कराने के एसडीएम सीएस चौहान को निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी प्रदीप राय, एडीएम तीर्थपाल सिंह, मीनाक्षी पटवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed