{"_id":"67cd957bfd2edffdd2039010","slug":"information-on-banking-services-provided-to-girl-students-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111425-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्राओं को दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्राओं को दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी
Sun, 09 Mar 2025 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फाइनेंस लिटरेसी और एल्युमिनी मीट आयोजित
चिन्यालीसौड़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय फाइनेंस लिटरेसी और एल्युमिनी मीट आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं को बैंक अधिकारियों ने घर का बजट तैयार करना, आय से बचत करना और बैकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
कस्तूरबा गांधी में आयोजित कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी जीएस नेगी ने किया। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में बताया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने डिजिटल भुगतान के साथ-साथ किस तरह अनावश्यक खर्चों में कटौती की जा सकती है। परिवार की कुल आय के अनुसार खर्च प्रबंधन कैसे किया जाए, जिससे कुछ बचत भी हो सके। इसके साथ ही बैंक खाता खोलने, एटीएम कार्ड सहित विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी।
वहीं विद्यालय की वार्डन मंजू नौटियाल ने कहा कि विद्यालय के एल्युमिनी मीट का उद्देश्य पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं द्वारा वर्तमान में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का मार्गदर्शन करना है। कहा कि हॉस्टल से पढ़कर निकली छात्राएं विभिन्न स्थानों पर महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। इस मौके पर बिरजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल, रेखा निराला, बीएस घेसवाल, राहुल बिष्ट, जयवीर नौटियाल, बीआर जयसवाल, ममता, रेखा निराला, रजनी नौटियाल, प्रियंका कोठारी, मंजू नौटियाल आदि मौजूद रहे।