{"_id":"6739ee9a16763aa2cb00bb00","slug":"inform-the-police-if-any-incident-occurs-in-rural-areas-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-109552-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ग्रामीण क्षेत्रों में कोई घटना होने पर पुलिस को दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ग्रामीण क्षेत्रों में कोई घटना होने पर पुलिस को दें सूचना
Sun, 17 Nov 2024 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा चौकी पुलिस की ओर से रविवार को ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्धों की भी जानकारी मांगी गई।
डुंडा चौकी पुलिस में नवनियुक्त प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश राणा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रहरियों की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव में नशा करने वाले, नशा तस्करों, महिलाओं से छेड़खानी करने वाले, सट्टेबाजों, लूट, डकैती, चोरी करने वाले व चोरी का माल रखने वाले, नकली करेंसी का धंधा करने वालों, विदेश में भेजने के नाम पर ठगने वालों, नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे ऐंठने वालों पर पूरी नजर रखें, जिससे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। संवाद