{"_id":"67cd9db0bb8eb15410065e95","slug":"in-view-of-holi-friday-prayers-will-be-offered-at-230-pm-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-111429-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: होली को देखते हुए 2:30 बजे अदा की जाएगी जुमे की नमाज, पुलिस के साथ हुई समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: होली को देखते हुए 2:30 बजे अदा की जाएगी जुमे की नमाज, पुलिस के साथ हुई समिति की बैठक
Mon, 10 Mar 2025 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:10 AM IST
सार
होली और रमजान दोनों ही महत्वपूर्ण त्योहार हैं। दोनों 14 मार्च को एक ही दिन है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि रमजान के जुमे की नमाज को दोपहर ढाई बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी होली और रमजान की जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण जामा मस्जिद अल्पसंख्यक सेवा समिति ने जुमे के समय में परिर्वतन किया है। समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि 14 मार्च को जुमे की नमाज 2:30 बजे पर अदा की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
ज़ामा मस्जिद अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष इसतियाक अहमद ने बताया है कि होली और रमजान दोनों ही महत्वपूर्ण त्योहार हैं। यह दोनों 14 मार्च को एक ही दिन मनाए जाएंगे। इसलिए समिति ने निर्णय लिया कि आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए जुमे की नमाम का समय बदला गया है। क्योंकि होली दिन में मनाई जाती है, वहीं यह दिन में करीब दो से तीन बजे तक इसका आयोजन का समापन किया जाता है। इसलिए निर्णय लिया गया कि रमजान के जुमे की नमाज को दोपहर ढाई बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं के लिए बनेगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, चारधाम यात्रियों को मिलेगी मदद
विज्ञापन
वहीं उससे पहले मुस्लिम समुदाय के लोग हिन्दू लोगों के साथ होली का त्योहार मनाकर सौहार्द का संदेश देंगे। इस मौके पर हलीम बेग ,इसतियाक अहमद, अकरम बेग, हाजी इरशाद कुरैशी, नसीर खान, वसीम अहमद, नासिर शेख, आज़म बेग आदि मौजूद रहे।