फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In marchapast chinyalisaud, Mari stake

मार्चपास्ट में चिन्यालीसौड़ ने मारी बाजी

Tue, 17 Nov 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 17 Nov 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन

राइंका के खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 55वीं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मार्चपास्ट में चिन्यालीसौड़ ने पहला, डुंडा ने दूसरा और पुरोला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन



मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने खेल मैदान निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग से दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उद्घाटन मौके पर सभी विकास खंडों की टीमों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। इसमें चिन्यालीसौड़ प्रथम, डुंडा द्वितीय तथा पुरोला तृतीय रहा।


पहले दिन हुई 800 मीटर दौड़ के सीनियर बालिका वर्ग में रीना प्रथम, रेशमा द्वितीय तथा कृष्णा तृतीय रहे। बालक वर्ग में अंकित राणा, धीरज और नंदकिशोर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास, आयोजक प्रधानाचार्य मंगल सिंह राणा ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर बीईओ रामराज भंडारी, केंद्र सिंह भंडारी, खुशपाल भंडारी, धनराज भंडारी, महेश पंवार, आमोद भंडारी, किरनपाल चौहान, अनराज भंडारी, शंकर चंद रमोला, पुरुषोत्तम धीमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed