{"_id":"6197a6e398480d1f863e6c36","slug":"in-favor-of-old-pension-employees-utter-kashi-news-drn396496436","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन कर्मचारियों के हक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन कर्मचारियों के हक में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। उन्होंने सरकार से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ, तो संगठन को आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष पैन्यूली ने कहा कि पुुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। 30-35 साल की सरकारी सेवा के बाद कर्मचारी को शेयर बाजार आधारित नई पेंशन प्रणाली में महज हजार-डेढ़ हजार रुपये की पेंशन मिल रही है। वहीं जीपीएफ जैसी सुविधा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजनेता जहां साढ़े चार लाख पेंशन पा रहे हैं, वहीं कर्मचारियों को सिर्फ नाम की पेंशन दी जा रही है। कहा कि 15 नवंबर को देहरादून में हुए आंदोलन में 25 हजार से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। जिससे साफ है कि हर संवर्ग का कर्मचारी नई पेंशन से नाखुश है। इस मौके पर संगठन के जनपदीय अध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण, सचिव भूपेंद्र बिष्ट, संरक्षक विरेंद्र पंवार, अमित रावत, राजवीर रांगड़, चंदन कुंडरा, उत्तम राणा, नौबर सिंह, यशपाल राणा, त्रिलोक मराठा, रामगोपाल पंवार, दीपक बहुगुणा, विजय पुरी आदि मौजूद रहे।