फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Important role in addressing issues of social media

समस्याओं के निराकरण में सोशल मीडिया भूमिका अहम

Sat, 30 Jan 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी। Updated Sat, 30 Jan 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
 आपदा प्रबंधन में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से  आयोजित कार्यशाला के समापन पर अकादमी के एक फेसबुुक पेज तथा व्हाट्स एप ग्रुप की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम जीएस रावत ने कहा कि न केवल आपदा में सूचनाओं के आदान-प्रदान, बल्कि बहुआयामी समस्याओं के निराकरण में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन



अकादमी के संयुक्त निदेशक आपदा प्रबंधन डा. बलवंत सिंह ने कहा कि हम यहां मौजूद प्रतिभागियों को फेसबुक पेज एवं व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ने के साथ ही इसका विस्तार स्कूल, कालेज तथा गांवों तक कर सूचनाएं जुटाने में करेंगे। बीते सालों की आपदा से कई क्षेत्रों के लोग इन्वायरमेंट रिफ्यूजी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आपदा प्रभावित लोग मानसिक विकृतियों के शिकार हो गए हैं। केदारनाथ आपदा में इस तरह के मामले सामने आए हैं। अकादमी इस समस्या को लेकर कुछ समय बाद रुद्रप्रयाग में ऐसी ही एक कार्यशाला आयोजित करेगी।



इस मौके पर डा. ओम प्रकाश, डा. मंजू पांडेय, जेपी पंवार, एसडीएम आरके पांडेय, सुनील नवप्रभात, सुनील थपलियाल, गौरव तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, राजेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed