फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Illegal construction on government land demolished.

Uttarkashi News: सरकारी भूमि पर किया गया अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on government land demolished.
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल, लोनिवि व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गिराई दीवार
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र में बर्निगाड कस्बे से लगे कुंवा-कफनौल मोटर मार्ग पर सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन पक्के भवन को ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से भवन की दीवारों को गिरा दिया। जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पहाड़ काटकर पक्का निर्माण किया जा रहा था। इसके बाद संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम को कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कर ली गई। नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित पक्ष दोबारा निर्माण कार्य करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed