फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   I am and will remain a soldier of BJP: Malchand

मैं भाजपा का सिपाही हूं और रहूंगा : मालचंद

Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
I am and will remain a soldier of BJP: Malchand
विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक मालचंद के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थी, जिस पर मालचंद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधायक मालचंद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कई चर्चाएं क्षेत्र में हो रही है। कुछ लोग मुझ को लेकर यह भी चर्चा कर रहे हैं कि मैं कांग्रेस में शामिल हो सकता हूं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि वह वर्ष 2002 से विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं और दो बार विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा भाजपा के एजेंडा को हमेशा आगे बढ़ाया है। कुछ लोग भाजपा छोड़कर चले गए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी भाजपा का दामन नहीं छोड़ा है। उनका टिकट पक्का है। विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा है कि भाजपा का परिवार बढ़ा है। इस अवसर पर श्रवण सिंह, नवीन असवाल, हरीश बिजल्वाण, गिरीश कुमार उप्पल, विजेंद्र चौहान, विक्रम खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुरोला में टिकट के लिए होगा घमासान
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक मालचंद ने भले ही राजकुमार को पार्टी में शामिल किए जाने का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने दावेदारी भी स्पष्ट कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह 2022 में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। इससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में पुरोला से टिकट के लिए भाजपा में बड़ा घमासान होगा। राजकुमार वर्तमान में भी पुुरोला से विधायक हैं और एक बार पूर्व में भी रह चुके हैं। जबकि मालचंद भी दो बार विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में दोनों का अपना वर्चस्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed