{"_id":"6a5f77caddee6884880aaa61","slug":"hudoli-kantadi-motor-road-damaged-at-several-places-due-to-rain-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121210-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बारिश से हुडोली-कंताड़ी मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बारिश से हुडोली-कंताड़ी मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त
Tue, 21 Jul 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क कटा, जेसीबी की मदद से किया गया मार्ग सुचारू
पुरोला। मूसलाधार बारिश से हुडोली–पाणीगांव–कंताड़ी मोटर मार्ग को कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दिया। दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह विभागीय जेसीबी की मदद से मार्ग को सुचारू किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रातभर हुई बारिश के दौरान सड़क कई स्थानों पर धंस गई। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया जिससे सुबह तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पीएमजीएसवाई ने जेसीबी मौके पर भेजी। मलबा हटाकर और चट्टानों की कटिंग कर अस्थायी रूप से सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। हालांकि मार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से सफर अब भी जोखिम भरा बना है।
ग्रामीण दयाराम नेगी और बलबीर नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का जल्द पुनर्निर्माण, सड़क की स्थायी मरम्मत और संवेदनशील भूस्खलन स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सुभाष दोरियाल ने बताया कि मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।