फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   houses destroyed by landslide, people escaped and saved their lives

भूस्खलन से तीन मकान ध्वस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान

Thu, 07 Jan 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
houses destroyed by landslide, people escaped and saved their lives
मोरी के हडवाड़ी में हुये भूस्खलन से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : UTTER KASHI
मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती हडवाड़ी गांव में भूस्खलन की जद में आने से तीन मकान व एक कुठार ध्वस्त हो गया, जबकि चार मकानों को आंशिक क्षति पहुंची। प्रभावित परिवारों ने भाग जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय में की है। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है। प्रभावितों को राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को हडवाड़ी गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने पर भारी मलबा मकानों के ऊपर गिर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की जद में आए मकानों में रह रहे लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। प्रभावित परिवारों ने रात में गांव के अन्य घरों में शरण ली। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार सुबह तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम द्वारा भूस्खलन में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के बेसिक स्कूल में की गई है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के अनुसार आपदा में हडियाड़ी निवासी मक्खन सिंह, सुप्रभात, जगवीर के आवासीय मकान व एक कुठार मलबे में दब गए, जबकि सोनदास, दिनेश लाल, विक्रम सिंह एवं चंद्र सिंह के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि प्रभावितों को फिलहाल प्राथमिक विद्यालय भवन में रखा गया है। उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व की टीम अभी भी गांव में डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

मोरी के हडवाड़ी में हुये भूस्खलन से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त।

मोरी के हडवाड़ी में हुये भूस्खलन से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त।- फोटो : UTTER KASHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed