फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hospital sent to the sick, logistics distributed to the needy

बीमार को पहुंचाया अस्पताल, जरूरतमंदों को बांटी रसद

Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Hospital sent to the sick, logistics distributed to the needy
जिले में पुलिस के ‘मिशन हौसला’ के तहत जरूरतमंदों की मदद का अभियान जारी है। शुक्रवार को मनेरी पुलिस ने सिरोर, जामक गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों तक राशन, मास्क व सैनिटाइजर पहुंचाया गया। मातली में बीमार एक व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। मातली निवासी सुरेश ने एसपी मणिकांत मिश्रा को फोनकर मदद मांगी थी। एसपी के निर्देश पर कांस्टेबल राम बल्लभ व राहुल ने मातली पहुंचकर जिला अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से बीमार को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तरकाशी पुलिस ने ज्ञानसू बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा। वहीं नौगांव पुलिस ने छमरौटा, कुंडा गांव व वार्ड चार नौगांव में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी। धरासू थाना पुलिस ने चिन्यालीसौड़, चुपल्या, श्यामपुर, नागणी, सूलीठांग एवं बड़ेथी में जरूरतमंदों तक दवाई, मास्क एवं राशन पहुंचाया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनेरी खुशीराम पांडेय, थानाध्यक्ष धरासू गजेंद्र बहुगुणा, थानाध्यक्ष कोतवाली विनोद थपलियाल, चौकी प्रभारी नौगांव अशोक कुमार, नौगांव में व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष कबूल पंवार,नगर अध्यक्ष जगदीस असवाल, महामंत्री सुमित रावत, पूर्व प्रधान राम प्रसाद सेमवाल, कांस्टेबल अनिल तोमर, नितेश बिजल्वाण, मुकेश थपलियाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed