फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hope for reconstruction works started finished

धूमिल होने लगी पुनर्निर्माण कार्यों की उम्मीद

Wed, 01 Sep 2021 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Hope for reconstruction works started finished
आराकोट क्षेत्र के निवासियों की आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों की अब धूमिल होने लगी है। दो वर्ष पूर्व आई आपदा में क्षेत्र के स्कूल भवन, अस्पताल, सड़कें व पुल बह गए थे, जिनका अभी तक पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन उनकी उपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

आराकोट क्षेत्र में 18 अगस्त 2019 में आपदा आई थी, जिसमें क्षेत्र के चींवा, टिकोची, आराकोट कस्बे मलबे में दब गए थे। वहीं कोठीगाड पट्टी के माकुड़ी, डगोली, बरनाली, मलाना, धारा, झोटाड़ी, किराणू, जागटा, मोंडा व ब्लावट आदि गांवों की कृषि खेती व बागवानी तबाह हो गई थी। लेकिन आपदा के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुए हैं। किराणू की ग्राम प्रधान तनुजा चौहान ने बताया कि गांव के अस्पताल का भवन अभी भी नहीं बन पाया है। विद्यालय भवन भी क्षतिग्रस्त है। प्रधान तनूजा ने कहा कि एक माह पूर्व जिलाधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण पर आए थे, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र में कराए जाने वाले पुनर्निर्माण कार्यों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed