फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Heavy rain disrupted life in utter kashi

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupted life in utter kashi
रविवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बरसाती नाले उफान पर रहे। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं कई इलाकों के आवासीय भवनों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

यमुनोत्री घाटी में लगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर बोल्डर आने से यातायात बंद रहा। वहीं चिन्यालीसौड़ में खेतों और कई आवासीय भवनों में बारिश के पानी के साथ मलबा घुस गया। नागनी स्थित तहसील रोड का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गाजड़ा क्षेत्र के सिरी गांव में अतिवृष्टि से गांव के आम रास्ते व पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तरकाशी के समीप कंसेड़ व कालेश्वर मार्ग में जलभराव की स्थिति बनी रही। यहां कई आवासीय भवनों में मलबे के साथ बारिश का पानी घुसा। गंगोत्री हाईवे मनेरी के पास बंद रहा। उत्तरकाशी बस अड्डे व जोशियाड़ा में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed