फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Harish Rawat did virtual dialogue with the people of Gangotri assembly constituency

हरीश रावत ने किया गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल संवाद

Wed, 19 Jan 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat did virtual dialogue with the people of Gangotri assembly constituency
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को उत्तराखंड का नेता बताया। रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कूड़ीबाड़ी पेंशन देंगे। सरकार बनने के पहले साल ही 28 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्चुअल संवाद के दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की जमकर तारीफ की। रावत ने कहा कि विजयपाल के लिए जितना कहा जाए कम है। कुछ ऐसे लोग गंगोत्री की धरती ने दिए हैं। जिनको हम अब उत्तराखंड के नेता के रूप में देखते हैं। विजयपाल में कल के उत्तराखंड का नेतृत्व करने की क्षमता है। यदि आपने विजयी बनाया, तो आप देखना पांच साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित होकर विकास को आगे बढ़ाएंगे। रावत ने कहा कि सरकार आने पर तीन नई पेंशन शुुुरू की जाएगी, जिसके तहत मांगल गीत गाने वाली बहनों, सड़क पर पुलिया व भवन निर्माण करने वालों को पेंशन दी जाएगी। गांवों में मकान के साथ ही खेतों को आबाद करने वाले ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक हो, उन्हें कूड़ीबाड़ी पेंशन दी जाएगी। अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन वर्षों के भीतर 32 हजार युवाओं को नौकरी दी। सरकार आने पर हम पुलिस में 3 हजार पदों पर भर्ती करेंगे। सरकार आने के पहले ही साल में 28 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। हर साल 10 हजार नए पद सृजित करेंगे। महिला पौष्टिकता में हम उत्तराखंड को नंबर एक पर पहुंचाएंगे। रावत ने कहा कि हम सार्वभौम महिला योजना प्रारंभ करेंगे। समाज कल्याण से मिलने वाली पेंशन के मामले में हम अपने लक्ष्य को और ऊपर उठाएंगे। आप विजयपाल की सरकार लाइए। हम पेंशनों की संख्या बढ़ाएंगे। पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त जवानों के लिए अलग से कल्याण परिषद गठित किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगोत्री को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रलोभन
पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस की सरकार आने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के संकेत दिए हैं। अपने वर्चुअल संवाद में उन्होंने कहा कि विजयपाल में कल के उत्तराखंड का नेतृत्व करने की क्षमता है। यदि आपने विजयी बनाया, तो पांच साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित होकर विकास को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री को नहीं मिली सरकार में जिम्मेदारी
राज्य गठन के बाद से गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र को सरकार में मंत्री पद नहीं मिला, जबकि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशी यहां से विधायक बने हैं। वर्ष 2002 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण जीते। सरकार भी कांग्रेस की ही बनी थी। 2007 में भाजपा के गोपाल रावत जीते, सरकार भी भाजपा की बनी। फिर 2012 में कांग्रेस से विजयपाल सजवाण जीते और सरकार भी कांग्रेस की बनी। वर्ष 2017 में फिर भाजपा के गोपाल रावत जीते, सरकार भी भाजपा की बनी। लेकिन कभी इस सीट को सरकार में जिम्मेदारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed