{"_id":"652285c16bfdb55e8a007006","slug":"government-is-avoiding-cbi-investigation-of-ankita-murder-case-gairola-utter-kashi-news-c-54-1-sdrn1041-2637-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी: हत्याकांड की घटना को एक साल पूरा, महिला कांग्रेस ने कहा- सीबीआई जांच से बच रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी: हत्याकांड की घटना को एक साल पूरा, महिला कांग्रेस ने कहा- सीबीआई जांच से बच रही सरकार
Fri, 13 Oct 2023 10:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:01 AM IST
सार
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या था कि अंकिता के साथ किसी ने यौन शोषण करने की कोशिश की। एक वीवीआईपी को एक्सट्रा सर्विस देने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की घटना को एक साल पूरा हो चुका है लेकिन भाजपा सरकार एक वीवीआईपी को बचाने के लिए हत्याकांड की सीबीआई जांच और केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने से बच रही है।
विज्ञापन
रविवार को महिला स्वाभिमान यात्रा के तहत उत्तरकाशी पहुंची कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यात्रा के तहत वह सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या था कि अंकिता के साथ किसी ने यौन शोषण करने की कोशिश की। एक वीवीआईपी को एक्सट्रा सर्विस देने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी भाजपा सरकार को बेरोजगारी, महंगाई व कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं पर विफल बताया। इस मौके पर प्रभावती गौड़, सविता भट्ट, मीना नौटियाल, राखी राणा, कविता जोगेला, पवित्रा राणा, शिवानी, दिनेश गौड़, यशपाल सजवाण, प्रताप पंवार, महेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देवभूमि में पीएम मोदी का शंखनाद: दूर तक और देर तक सुनी जाएगी गूंज, प्रधानमंत्री ने दिया ये खास संदेश
समस्याएं हल करने में सरकार नाकाम
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जो सरकार जनहितों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती है ऐसी सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता से उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुमेरी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पवना खंडूरी, मनीषा राणा, मंजू रमोला उपस्थित रही।