फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Goods ashes due to fire in a house in Saud village

सौड़ गांव में एक मकान में आग लगने से सामान राख

Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Goods ashes due to fire in a house in Saud village
मोरी ब्लाक के गोविंद पशु विहार के सांकरी रेंज के पर्यटक गांव सौड़ में एक आवासीय मकान में आग लग गई, जिससे मकान के कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पर्यटक गांव सौड़ में आग लगने की घटना हुई, जिसकी सूचना पर गोविंद पशु विहार के कर्मचारियों सहित राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं पुरोला से फायर सर्विस की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन पार्क के कर्मचारियों, राजस्व व फायर सर्विस की टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया था। गोविंद वन्य जीव विहार के उपनिदेशक देवी प्रसाद बलूनी ने बताया कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया था। राजस्व उपनिरीक्षक सौड़ ने बताया कि आवासीय मकान में अमित लाल, रामलाल व चिच्यारू निवासी सौड़ सांकरी के परिवार रहते थे, जो आग लगने से प्रभावित हुए थे। बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी मानकों के अनुसार राहत सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed