{"_id":"a77827f6ebc2992dbbdbd40f9795ab53","slug":"given-the-emphasis-on-promoting-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित बालिका महोत्सव में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित बालिका महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एएस तोमर व प्रधानाचार्य चंद्र प्रभा मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समाज में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर आम लोगों के बीच गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर चित्रकला के जूनियर वर्ग में दीपिका व सीनियर वर्ग में अक्षिता असवाल प्रथम रही। मेहंदी में जूनियर वर्ग की साक्षी प्रथम व सीनियर वर्ग की अनुष्का शाह प्रथम रही। कार्ड मेकिंग जूनियर वर्ग की हीमा रावत व सीनियर वर्ग की मनीषा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
रंगोली जूनियर वर्ग की शीशा व निर्मला ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में अनीषा प्रथम व संगीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में गीतांजलि व शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कमला रावत, पुष्पा नौटियाल, रोशनदेई, विनीता डिमरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।