फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   GIC Billeau's team won in volleyball

वालीबाल में जीआईसी बिल्यू की टीम जीती

Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
GIC Billeau's team won in volleyball
जीआईसी भटवाड़ी में आयोजित बालक वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में जीआईसी बिल्यू की टीम विजेता बनी। चिन्यालीसौड़ के जीआईसी बड़ेथी धरासू में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में धरासू बी की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवक समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी व प्रधानाचार्य जगदीश सजवाण ने किया। यहां बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी नौगांव की टीम विजेता बनी। जीआईसी पुरोला में आयोजित 400 मीटर दौड़ में अनूप रावत, 800 मीटर दौड़ में पवन ने बाजी मारी। जीआईसी मोरी में सीनियर वर्ग की 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में यशवंत कुमार व बालिका वर्ग में आंचल राणा प्रथम रही। जूनियर वर्ग में तनीष त्यागी एवं बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने अव्वल रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. अपर्णा रावत ने किया। गोला फेंक में विपिन पहले, अंकित दूसरे स्थान पर रहे। वालीबाल में मातली की शहीद भगत सिंह टीम विजेता और धनारी की श्रीदेव सुमन टीम उप विजेता रही। कबड्डी में मुस्टिकसौड़ की हरि महाराज टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि जखोली ब्लॉक में 150 खिलाड़ियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग में कोट-बांगर के सुमित भारती व बालिका वर्ग में बुढ़ना गांव की सरस्वती राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अगस्त्यमुनि में 163 प्रतिभागियों में बालक वर्ग में अनूप व बालिका वर्ग में भावना प्रथम रही। ऊखीमठ ब्लॉक में 33 खिलाड़ी दौड़ में शामिल हुए। नेहरू युवा केंद्र ने तुनेटा व गुप्तकाशी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed