फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ghaziabad trekker drown on the Avana Bugyal track

Uttarkashi: अवाना बुग्याल ट्रैक पर गई गाजियाबाद की ट्रैकर बही, पांच साथियों और तीन गाइड के साथ गई थी

Mon, 12 Aug 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

गत रविवार को हर्षिल घाटी के झाला से अवाना बुग्याल ट्रैक पर छह ट्रैकर व तीन गाइड ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे। सोमवार शाम लगभग चार बजे इस ट्रेकिंग दल में शामिल दिव्या नागर (26) निवासी गाजियाबाद गाकीगाड़ को पार कर रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर फिसल गया और वह बह गई।

विज्ञापन
Ghaziabad trekker drown on the Avana Bugyal track
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में स्थित झाला से अवाना बुग्याल ट्रैक पर एक गाकीगाड़ को पार करते समय पैर फिसलने से गाजियाबाद की महिला ट्रेकर बह गई। यह ट्रैकर अपने पांच साथियों व तीन गाइड के साथ ट्रैकिंग के लिए गई थी। हादसे की सूचना पर राजस्व सहित वन विभाग, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, अधिकारियों ने इसे अभी प्रारंभिक सूचना ही बताया है।

विज्ञापन

गत रविवार को हर्षिल घाटी के झाला से अवाना बुग्याल ट्रैक पर छह ट्रैकर व तीन गाइड ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे। सोमवार शाम लगभग चार बजे इस ट्रेकिंग दल में शामिल दिव्या नागर (26) निवासी गाजियाबाद गाकीगाड़ को पार कर रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर फिसल गया और वह बह गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि अभी बरसात के चलते किसी ट्रैक पर ट्रैकर दल को जाने की अनुमति देने से वन विभाग ने मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देहरादून से किसी ने कॉल कर हादसे की जानकारी दी और यह अभी प्रारंभिक सूचना प्राप्त हुई है, जिसकी वन विभाग को जांच कर पुष्टि करने को कहा गया है। बताया कि सूचना पर उक्त स्थान के लिए राजस्व उप निरीक्षक झाला, एसडीआरएफ भटवाड़ी, पुलिस, वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

बताया कि अवाना बुग्याल झाला से मात्र करीब पांच से छह किमी की दूरी पर है। इधर, गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि उनकी एसोसिएशन से जुड़ी कोई भी ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग एजेंसी या कंपनी का दल इस ट्रैक पर नहीं गया है। उन्होंने किसी स्थानीय व्यक्ति के बिना अनुमति इस ट्रैक पर पर्यटकों को ले जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed