फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ghasiyari Festival organized in Matholi village

मथोली गांव में घसियारी महोत्सव का आयोजन

Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ghasiyari Festival organized in Matholi village
चिन्यालीसौड़ के मथोली गांव में आयोजित घसियारी प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड के मथोली गांव में घसियारी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की नई दुल्हनों के बीच एक घास काटने की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अलग-अलग पांच टीमों में 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव के एक होमस्टे में महोत्सव का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज पर्यटक शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर ग्रामीण परिवेश में समय व्यतीत करना चाहता है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे होम स्टे विकसित किए जाएं तो ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। मथोली गांव के प्रदीप पंवार ने कहा कि गांव में छानियां, जंगल, गाड़ गदेरे व झरने पर्याप्त संख्या में हैं। यहां परंपरागत कृषि में मंडुआ, झिंगोरा, चौलाई, गहत और लाल चावल का अच्छा उत्पादन होता है। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर रामेश्वरी, अनारू, बिंदु, रामशिला, सुचिता, देवाशीष, पर्वतारोही सविता कंसवाल, निधि तुली, अमृत वीर और पुलम पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed