फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garbage disposal becomes a challenge for the municipality in Uttarkashi

उत्तरकाशी में पालिका के लिए कूड़ा निस्तारण बना चुनौती

Thu, 22 Jul 2021 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal becomes a challenge for the municipality in Uttarkashi
यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। पालिका प्रशासन कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए अब तक चार जगह बदल चुकी है। वर्तमान में पालिका शहर से करीब दो किमी दूर तिलोथ में कूड़ा निस्तारण केंद्र बना रही है, लेकिन यहां भी ग्रामीण विरोध में उच्च न्यायालय की शरण में है। पालिका भी मान रही है कि यदि यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बना, तो संभावनाएं ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र की आबादी करीब 30 हजार है। यहां प्रतिदिन 10 टन कूड़ा एकत्र होता है, लेकिन पालिका का कूड़ा निस्तारण केंद्र न होने से शहर के लिए कूड़ा एक समस्या बना हुआ है। कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका गंगोरी, कंसेण, मांडो में प्रयास कर चुकी है। लेकिन सभी स्थानों पर ग्रामीणों के विरोध के चलते कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बन पाया। अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तांबाखाणी में भागीरथी किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। वर्तमान में शहर से करीब दो किमी दूर उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर तिलोथ में पालिका का कूड़ा निस्तारण केंद्र बन रहा है, लेकिन यहां भी तिलोथ के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि तिलोथ में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यहां भी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण न्यायालय भी गए है। ग्रामीण डंपिंग जोन व निस्तारण केंद्र में फर्क नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed