फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri highway has not become pothole free

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे नहीं हो पाया है गड्ढा मुक्त

Mon, 25 Nov 2024 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 25 Nov 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gangotri highway has not become pothole free
चिन्यालीसौड़। जनपद के प्रवेश द्वार वाली नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में गंगोत्री हाईवे को गड्ढों से मुक्ति नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद पालिका क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर गड्ढों को नहीं भरे जाने से व्यापारियों में रोष है। उन्हाेंने शीघ्र गड्ढे नहीं भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के मुख्य बाजार चिन्यालीसौड़ में गंगोत्री हाईवे पर टैक्सी यूनियन तक करीब एक दर्जन से भी अधिक गड्ढे हो रखे हैं। व्यापारियों ने कई बार बीआरओ से गड्ढे भरने की मांग की, लेकिन आज तक गड्ढे नहीं भरे गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, योगेंद्र रमोला, अजय बिजल्वाण, विनोद घिल्डियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश के बावजूद चिन्यालीसौड़ बाजार में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि गड्ढे होने से कई बार दोपहिया वाहन सवारों के गिरने की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन बीआरओ इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed