फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fury over non-mention of opinion in possible issues of vis session

विस सत्र के संभावित मुद्दों में रवाईं का उल्लेख न होने पर रोष

Sun, 22 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Fury over non-mention of opinion in possible issues of vis session
विधानसभा मानसून सत्र में उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों में रर्वाइं जिले का उल्लेख न होने से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 23 अगस्त को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रर्वाइं को जनपद और पुरोला को जनपद मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में जन आंदोलन चलाया गया था। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने उस समय रर्वाइं जनपद बनाने की घोषणा की थी। मुख्य सचिव की ओर से जारी विधानसभा मानसून सत्र में उठाए जाने वाले संभावित मुद्दे/प्रकरण सूची में रानीखेत, कोटद्वार, काशीपुर व डीडीहाट का नाम तो है, लेकिन रर्वाइं का नाम न होने से जनप्रतिनिधियों में रोष है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सत्र के शुरुआत के दिन 23 अगस्त को 12 बजे चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर रवाईं जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार, नगर सभासद विनोद नौडियाल, रामेश्वर नौटियाल, मनमोहन चौहान, भरत सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed