फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest Department stopped the work of double lane bridge

वन विभाग ने रोका डबल लेन पुल का काम

Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Forest Department stopped the work of double lane bridge
गंगोत्री हाईवे पर स्वारी गाड पर बना वैली ब्रिज (हरी लाइन वाले स्थान पर बना रहा बीआरओ नया पुल) - फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री धाम की आरामदायक यात्रा की योजना पर वन विभाग ने रोड़ा लगा दिया है। गंगोत्री हाईवे पर बन रहे डबल लेन पुुल के निर्माण कार्य को वन विभाग ने रुकवा दिया है। स्वारी गाड़ पर बीआरओ ने स्टील गार्डर पुल निर्माण कार्य शुुरू किया था। वन विभाग ने एलाइनमेंट परिवर्तन की बात कह कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर स्वारी गाड़ का पुल 2012 की आपदा में बह गया था। इसके बाद यहां 40 टन भार वहन क्षमता का बेली ब्रिज बनाया गया था। इस वर्ष अप्रैल से बीआरओ ने यहां नए स्टील गार्डर पुल का निर्माण शुरू किया था। पुल बेली ब्रिज से करीब 20 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। 85 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण करीब 10 करोड़ की लागत से होना है। बीआरओ ने यहां निर्माण शुरू किया था लेकिन वन विभाग ने पुल के एलाइमेंट में परिवर्तन होने की बात कह कर पुल निर्माण का कार्य रुकवा दिया है। बताया जा रहा है कि काम रुकवाने के बाद बीआरओ ने एलाइनमेंट परिवर्तन का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा था जो कुछ तकनीकी समस्या के चलते केंद्रीय वन मंत्रालय से लौटा दिया गया है। अब अगले वर्ष यात्रा सीजन से पूर्व पुल निर्माण की संभावनाएं भी समाप्त हो गई है। अब बीआरओ को एक बार फिर प्रस्ताव भेजना होगा।
विज्ञापन

-बीआरओ पुराने पुल से कुछ दूरी पर नया पुल बना रहा है। एलाइनमेंट परिवर्तन किया गया है। इसलिए काम रुकवाया गया था। एलाइनमेंट परिवर्तन का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। -पुनीत तोमर, डीएफओ, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed