{"_id":"612b8dda8ebc3e61cf7dfeb8","slug":"football-friendly-match-in-the-name-of-dm-xi-utter-kashi-news-drn388824714","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एकादश के नाम रहा फुटबाल मैत्री मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एकादश के नाम रहा फुटबाल मैत्री मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनेरा स्टेडियम में डीएम एकादश व बाड़ाहाट एकेडमी के बीच मैत्री फुटबाल खेला गया, जिसमें डीएम एकादश 5-0 से विजयी रहा। टीम की ओर से एसडीएम देवेंद्र नेगी ने सर्वाधिक तीन गोल दागे।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच खिलाड़ियों ने अपनी माताओं के नाम पर समर्पित किया। इसके लिए खिलाड़ियों ने अपनी जर्सी पर अपनी माताओं का नाम अंकित करवाया था। पहले हाफ के 11वें मिनट में डीएम एकादश की टीम के विनोद ने पहला गोल किया। 32वें मिनट में विनोद ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे हाफ के 10वें, 15वें और 25वें मिनट में डीएम एकादश की टीम के देवेंद्र नेगी ने एक के बाद एक तीन गोल किए। डीएम एकादश की टीम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, देवेंद्र नेगी, देवेंद्र पटवाल, शैलेंद्र गोदियाल, मनोज राणा, डा. रतनमणि भट्ट, प्रो. सुरेंद्र सिंह, अनिल, हरदेव पंवार, जय पंवार आदि शामिल थे। बाड़ाहाट एकेडमी की टीम में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, रोशन चौहान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अरुण बिष्ट, शीशपाल पंवार, कृष्णा रमोला, जसपाल चौहान, मंगल चौहान, अजय बहुगुणा, सुधीर, राहुल शामिल थे। मैच रेफरी मनीषा पलड़िया, अदिती परमार, पल्लवी रावत, अमरीकन पुरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा सहित आदि मौजूद थे।