{"_id":"5fff26fd8ebc3e31cc7d04a1","slug":"fold-village-team-won-the-title-of-winner-utter-kashi-news-drn3676410123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोल्ड गांव की टीम ने जीता विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोल्ड गांव की टीम ने जीता विजेता का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी क्षेत्र के कलिगांव में बीते एक माह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फोल्ड गांव की टीम ने बग्यालगांव को पराजित कर विजेता का खिताब जीता।
कलिगांव में ठाट्क्या नाग देवता क्रिकेट समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फोल्ड एवं बग्याल गांव की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बग्याल गांव की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फोल्ड गांव की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बग्याल गांव की पूरी टीम 16वें ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई। इस तरह फोल्ड गांव की टीम ने विजेता का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विजेंद्र मैन ऑफ द मैच चुने गए। जबकि हरीश पयाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा विनोद गुनसोला मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
समापन मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा ने विजेता टीम को 15 हजार नकद व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया, जबकि उपविजेता टीम को 8100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर यशपाल सजवाण, मुकेश जगमोहन चौहान, समिति के अध्यक्ष सतवीर बुढेरा, अनकपाल रावत, यशपाल सेमवाल, धनपाल रावत आदि मौजूद रहे।