फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   First mall opened in Uttarkashi district headquarters

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में पहले मॉल का शुभारंभ

Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
First mall opened in Uttarkashi district headquarters
आस्ट्रेलिया से एमबीए की पढ़ाई कर लौटे स्थानीय युवा दीपक मटूड़ा व उनके भाई चिंटू मटूड़ा ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पहला मॉल खोला है। मॉल का उद्घाटन करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बाजार की रौनक लौटने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय युवक दीपक मटूड़ा और उनके बड़े भाई चिंटू मटूड़ा ने उत्तरकाशी जनपद में पहले मॉल की शुरूआत की है। शुक्रवार को डीएम मयूर दीक्षित ने इस मॉल का उद्घाटन कर कहा कि सीमांत जनपद में इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं। कोविड-19 महामारी ने अर्थव्यवस्था को काफी चोट पहुंचाई है। इस तरह के प्रयासों से मंदी से उबर कर बाजार की रौनक लौटने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे। मॉल स्वामी व्यवसाई चिंटू मटूड़ा ने बताया कि मॉल में 51 स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है, जिसमें 15 युवतियां भी शामिल हैं। फिलहाल यहां रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही अन्य सामान भी उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मौजूद राजेश पंवार, आशीष नौटियाल, माधवेंद्र रावत, कृष्णा नौटियाल आदि स्थानीय लोगों ने जिले में इस तरह की पहल की सराहना की। उद्घाटन मौके पर देहरादून से आए रिलायंस ट्रेंड्स के प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट, आकाश, स्टोर प्रबंधक सुबोध आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed