{"_id":"6a3bd2fb48a36a7b5e07966e","slug":"firefighting-equipment-will-be-installed-for-safety-in-the-purola-town-area-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120710-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला नगर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे अग्निशमन उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला नगर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे अग्निशमन उपकरण
Wed, 24 Jun 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद पुरोला ने पहल शुरू कर दी है। नगर पालिका कार्यालय, मीटिंग हॉल एवं सार्वजनिक लाइब्रेरी सहित परिसर के विभिन्न भवनों में अग्निशमन उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा की जा सकेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कुल 20 अग्निशमन उपकरणों की मांग भेजी गई है। इन उपकरणों को नगर पालिका परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण भवनों में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है जिससे आगजनी जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने नगर पालिका परिसर का निरीक्षण कर उपकरण लगाने के लिए स्थानों का चयन किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के मुन्ना चौहान, विक्रम शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्यालय, मीटिंग हॉल और लाइब्रेरी में आवश्यक स्थानों को चिह्नित किया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने कहा कि उपकरण स्थापित होने के बाद कर्मचारियों को इनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संवाद