फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fire flares up again in the forests of the Barkot region.

Uttarkashi News: बड़कोट क्षेत्र के जंगलों में फिर से भड़की आग

Mon, 25 May 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 25 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Fire flares up again in the forests of the Barkot region.
स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

बड़कोट। तहसील क्षेत्र के पौंटी, बगासू और कंसेरु के जंगलों में लगी आग सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के कारण और अधिक भड़क उठी। तेज हवाओं से आग तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुआं छा गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण जंगल लगातार जल रहे हैं।
आग की लपटें कई स्थानों पर जंगलों से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ती दिखाई दीं जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर मानवीय लापरवाही के कारण भी जंगलों में आग लग रही है इसलिए ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

आग के बढ़ने से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में धुंध जैसी स्थिति बन गई। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने शीघ्र ही विभाग से आग को बुझाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई गई तो इससे जंगलों के साथ-साथ जनजीवन और वन्यजीवों को भी भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed