{"_id":"44132fd7dd01987a5b5d7d244bd38977","slug":"exterminating-minor-boy-who-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुंडा चौकी पुलिस ने क्षेत्र से पांच दिन से लापता नाबालिग को बड़ेथी चुंगी के पास से एक युवक के साथ बरामद किया। बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र से एक नाबालिग दो जुलाई को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पांच जुलाई को डुंडा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
डुंडा चौकी इंचार्ज एसआई संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह नौ बजे लापता लड़की को बड़ेथी चुंगी के पास कुराह निवासी लोकेंद्र कुमार के साथ बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि लोकेंद्र लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज कुंवर ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया, जबकि पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।