फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Every month cattle are dying in the municipal cowshed

Uttarkashi News: पालिका के गोसदन में हर माह हो रही है मवेशियों की मौत

Mon, 10 Mar 2025 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 10 Mar 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Every month cattle are dying in the municipal cowshed
पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाही
विज्ञापन

अध्यक्ष ने व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने पर एनजीओ का अनुबंध समाप्त करने की दी चेतावनी
उत्तरकाशी। गोफियारा में स्थित नगर पालिका के गोसदन में संबंधित एनजीओ की लापरवाही के कारण हर माह एक से दो वहां गाय और मवेशियों की मौत हो रही है। वहीं गोसदन के कर्मचारियों की ओर से मवेशियों को आहार नहीं दिया जा रहा है। यह लापरवाही नगर पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में सामने आई है। वहीं उन्होंने व्यवस्था नहीं सुधरने पर एनजीओ का अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है।
जनपद के नगर पालिकाओं में लगातार गोसदन में पलने वाले मवेशियों के साथ लापरवाही की बात सामने आ रही है। पहले नगर पालिका बड़कोट और अब नगर पालिका बाड़ाहाट में भी यह मामला सामने आया है। नगर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने गोफियारा स्थित गोसदन में जब निरीक्षण किया, तो वहां पर देखा गया कि गायों को दिए जाने वाले चारे में नमक और उचित आहार नहीं दिया जा रहा है। इससे हर माह वहां एक-दो मवेशियों की मौत हो रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासक कार्यकाल में पालिका के गोसदन को एनजीओ को संचालन के लिए दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण गोवंश की हत्या का आरोप भविष्य में पालिका पर लगेगा। इसलिए इस प्रकार की लापरवाही का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं अगर गोवंश की मौत होती है, तो एनजीओ पर कार्रवाई के साथ उनका अनुबंध समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed