यमुनोत्री क्षेत्र से लगे हनुमानचट्टी डोडीताल मार्ग पर गुलाबी कांठा बुग्याल के पास निषणी गांव में ग्रामीणों ने एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेंद्रीपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से आई मातृ शक्तियों ने प्रबल यमुना हिमालय दर्शन होम स्टे का उद्घाटन किया। एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने पर्यटक स्थलों के पास बने होम स्टे के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर चेतना साहू, सुनीता, चारु देश पांडे, सविता, विजन चौहान, देशन शोनी, ग्राम प्रधान प्रदीप उनियाल चैन सिंह पंवार, मनोज चौहान, प्रदीप पंवार, रणवीर पंवार आदि मौजूद रहे। बछेंद्रीपाल के नेतृत्व मे 30 सदस्यीय ट्रेकिंग दल उत्तरकाशी संगमचट्टी से होकर डोडीताल, गुलाबीकांठा होते हुए निषणी पहुंचा था। संवाद