फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even after four months, the work of drinking water scheme could not start

Uttarkashi News: चार माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया पेयजल योजना का काम

Sun, 17 Nov 2024 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Even after four months, the work of drinking water scheme could not start
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के लिए स्वीकृत पेयजल योजना का काम टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के चारमाह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में पेयजल किल्लत को लेकर डेढ़ माह तक आंदोलन चला। इस दौरान आनन-फानन में नगर पालिका क्षेत्र के नलकूप पेयजल योजना के अलावा वार्ड नंबर 7 के लिए एक अन्य योजना के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया गया। हालांकि यमुना नदी तट तिलाड़ी से नलकूप पेयजल योजना पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

योजना के लाखों की लागत के पाइप जगह-जगह धूल फांक रहे हैं। स्थानीय प्रताप सिंह धनाई, शांति बैलवाल, शैलेंद्र, भगवती, संजय आदि ने लंबे समय से अधर में लटकी हुई पेयजल योजना पर जल्द कार्य शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीतकाल में अपर्याप्त व पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। बावजूद इसके पेयजल योजना पर काम शुरू करने में जल संस्थान हीलाहवाली बरत रहा है। इधर, जल संस्थान के ईई विनोद पांडेय का कहना है कि उक्त योजना की पत्रावली वन विभाग के पास वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया स्वीकृति के लिए जा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होना चाहिए। जल संस्थान को अपनी कार्यशैली में जनहित में बदलाव लाने की हिदायत दी है। लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-संजय डोभाल, विधायक, यमुनोत्री विस क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed