फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Encroachments cleared on the first day; shops set up again on the second.

Uttarkashi News: पहले दिन हटाया अतिक्रमण, दूसरे दिन फिर सज गई दुकानें

Thu, 07 May 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 07 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Encroachments cleared on the first day; shops set up again on the second.
गंगोत्री हाईवे पर मुख्य बाजार, नगर के संपर्क मार्गों पर किया गया है अतिक्रमणउत्तरकाशी। नगर पालिका और पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बीते बुधवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद बृहस्पतिवार को गंगोत्री हाईवे सहित मुख्य बाजार व नगर के संपर्क मार्गों पर दुकानें एक बार फिर सज गई। सब्जी मंडी में गंगोत्री हाईवे पर अतिक्रमण कर दोबारा सब्जी की दुकानें सज गई। साथ ही बाजारों में सड़क और नालियों पर अतिक्रमण जारी है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे सहित नगर क्षेत्र की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों सहित नालियों पर हो रहे अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार सहित अस्पताल रोड पर वाहनों की आवाजाही में कई बार जाम की समस्या बन रही है। बुधवार को पालिका और पुलिस की ओर से गंगोत्री हाईवे पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया लेकिन उसके बावजूद भी बृहस्पतिवार को उसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में गंगोत्री हाईवे पर अतिक्रमण कर दो से तीन दुकानें खोली गई हैं। साथ ही मुख्य बाजार सहित अस्पताल रोड, भैरव चौक, झूला पुल आदि स्थानों पर भी व्यापारियों की ओर से नालियों सहित सड़कों पर अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। यह परेशानी के साथ ही शहर की सुंदरता को भी बेदाग कर रहे हैं। साथ ही ज्ञानसू सहित गंगोरी, उजेली आदि स्थानों पर गंगोत्री हाईवे पर पड़ी साम्रगियों के कारण भी कई बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed