फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Employees removed from Disabled Rehabilitation Center on strike

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से हटाए गए कर्मचारी हड़ताल पर बैठे

Sat, 06 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Employees removed from Disabled Rehabilitation Center on strike
उत्तरकाशी में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हटाए गए कर्मचारी। - फोटो : UTTER KASHI
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से हटाए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने केंद्र के बाहर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने केंद्र प्रबंधक पर मनमानी कर हटाए जाने एवं लंबित चार माह के मानदेय का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वनाथ चौक के पास स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बाहर बैठे कर्मचारियों ने केंद्र प्रबंधक पर उन्हें मनमानी कर बाहर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसी साल छह मार्च को नियुक्ति दी गई थी। छह माह बाद अचानक बिना कारण के अगस्त में उन्हें हटा दिया गया। इस दौरान दो माह के मानदेय में से एक माह का मानदेय भी पूरा नहीं दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से लंबित चार माह का मानदेय देने की मांग की। साथ ही हटाए जाने के कारण स्पष्ट करने की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में प्रमोद सिंह और सुनीता देवी शामिल रहे। इधर, केंद्र प्रबंधक विजयलक्ष्मी का कहना है कि इन कर्मचारियों को छह माह के लिए यूनिक विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने के रखा गया था। इन्होंने कई दिव्यांगों के यूडीआईटी कार्य बनाने में गलतियां की। दस्तावेजों में सिर्फ कानों से न सुन सकने वाले व्यक्ति (बधिर) को बहु दिव्यांग दिखा दिया गया। इस कारण इन्हें हटाया गया है। उन्होंने पूर्व में किए गए गलत कार्य को सही करके देने पर ही लंबित मानदेय देने की बात कही। बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed