फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ekta Manch intensifies public awareness campaign demanding tribal status

Uttarkashi News: जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर एकता मंच का जनजागरण अभियान तेज

Sat, 20 Jun 2026 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 20 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Ekta Manch intensifies public awareness campaign demanding tribal status
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को 5वीं अनुसूची में किया जाए शामिल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड एकता मंच ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 5वीं अनुसूची एवं जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर अपना जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। मंच का कहना है कि इन संवैधानिक प्रावधानों के लागू होने से पर्वतीय युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सरकारी सेवाओं में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
शनिवार को नगरपालिका सभागार उत्तरकाशी में एकता मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। मंच के मुख्य संयोजक अनूप बिष्ट ने कहा कि देश के सभी 12 हिमालयी राज्यों के मूल निवासी समुदायों को जनजातीय दर्जा प्राप्त है जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय आज भी इससे वंचित हैं। जनजातीय दर्जा मिलने से युवाओं को आरक्षण सहित विभिन्न संवैधानिक लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय समुदायों के अधिकार मजबूत होंगे।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार मिलेंगे और पर्वतीय संस्कृति और पहचान के संरक्षण को भी बल मिलेगा। कहा कि उत्तरकाशी सहित पर्वतीय जिलों में भूमि संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए प्रभावी संवैधानिक एवं कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है। मंच के प्रतिनिधि विकास सिंह महर ने कहा कि आगामी चुनावों में पर्वतीय समुदाय उन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को प्राथमिकता देगा जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में 5वीं अनुसूची और जनजातीय दर्जे के मुद्दे को शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने घोषणा की कि इस मांग को व्यापक जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा और दर्जे के इस विषय को उत्तराखंड के प्रत्येक पर्वतीय क्षेत्र और प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर भट्ट, नागेन्द्र जगूड़ी, विकास सिंह महर, नवनीत उनियाल, जसवीर असवाल, किरण रावत, संदीप राणा, सुरजीत राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed