फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DSO will take action on irregularities found in warehouse investigation

गोदाम जांच में मिली अनियमितताओं पर डीएसओ करेंगे कार्रवाई

Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
DSO will take action on irregularities found in warehouse investigation
खाद्यान गोदाम जांच में मिली अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने डीएसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते 23 जुलाई को एआरओ आरती भट्ट ज्ञानसू स्थित राशन गोदाम के निरीक्षण के लिए पहुंचीं थी। राशन विक्रेताओं ने गोदामों से घटतोली सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी ने दस्तावेज दिखाने से साफ इंकार कर दिया था। गोदाम प्रभारी का कहना था कि क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी (एआरओ) को गोदाम निरीक्षण का अधिकार नहीं है। जिस पर एआरओ भट्ट ने गोदाम को सीज कर दिया था।

मामले की जांच के लिए डीएम अभिषेक रूहेला ने एसडीएम भटवाड़ी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। जांच के दौरान गोदाम में तलपट्टी नहीं पाई गई थी। साथ ही कुछ राशन एक साल पुराना पाया गया था। टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट में इन बातों का उल्लेख किया था। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि इन अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए डीएसओ को निर्देशित किया गया है। डीएसओ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के संबंध में अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed