फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dry tomato crop due to lack of irrigation

सिंचाई के अभाव में सूखी टमाटर की फसल

Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dry tomato crop due to lack of irrigation
एक निजी संचार कंपनी ने लाइन बिछाने के लिए खोदाई की, जिसमें पाइप लाइन टूट गई। लघु सिंचाई विभाग के क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं करने से बिना सिंचाई के काश्तकारों की टमाटर की फसल सूख गई है।
विज्ञापन

यहां बिनगदेरा सुनारा छानी में काश्तकारों की कई हेक्टेयर भूमि है, जिसके लिए लघु सिंचाई विभाग की हाईड्रम परियोजना के तहत मोटर मार्ग से ऊपर लगे खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग ने चार इंच मोटी पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन एक निजी संचार कंपनी ने सड़क किनारे लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन को तोड़ा। जिसे छह माह बाद भी ठीक नहीं किया गया। अपने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए काश्तकारों के पास सिंचाई की अन्य कोई सुविधा नही है। बिनगदेरा के उक्खड़ा तोक में देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, बादर सिंह, बचन सिंह आदि दो दर्जन से भी अधिक काश्तकारों की खेती है, जिस पर वह लघु सिंचाई विभाग की हाईड्रम परियोजना से सिंचाई कर टमाटर, मटर, फ्रैंचबीन, भिंडी, शिमला मिर्च आदि नकदी फसलों का उत्पादन करते हैं। वहीं सिंचाई के अभाव में काश्तकारों की टमाटर की फसल सूख कर खराब हो चुकी है। काश्तकारों का कहना है कि सिंचाई न होने से धान की रोपाई का संकट भी पैदा हो गया है। बताया कि मई में जिलाधिकारी द्वारा नौगांव में लगाए गए जनता दरबार में काश्तकारों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की लिखित शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने विभाग को कार्रवाई के आदेश भी दिए थे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क पर नाली की खुदाई से पाइप लाइन टूट गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया था। डामरीकरण होने के बाद पाइप लाइन फिर से जगह-जगह लीकेज कर रही है, जिससे प्रेशर न बनने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोनिवि पुरोला से पत्राचार कर लाइन ठीक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रयंबक गैरोला, जेई, लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed