{"_id":"618681f4fe984257e04e748d","slug":"drug-addiction-made-thief-theft-in-three-shops-utter-kashi-news-drn3953350144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत ने बनाया चोर, तीन दुकानों में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत ने बनाया चोर, तीन दुकानों में की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के आदी दो छात्रों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें एक नाबालिग छात्र है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेने के साथ ही दूसरे आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रों से चोरी की रकम भी बरामद की गई है।
दीपावली की रात जोशियाड़ा क्षेत्र में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े थे, जिनमें से तीन दुकानों में से नकदी चुराई गई थी। एक दुकान में डबल लॉक होने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे। एक दुकान स्वामी खुशपाल सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाल राजीव रौथाण ने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी कक्षा 12 के दो छात्र हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशीले पदार्थों को खरीदने के लिए दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल रौथाण ने बताया कि शुक्रवार रात को ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से चोरी की रकम 40 हजार 865 रुपये बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है।