फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM gave instructions to stop the salary of DEO Basic

डीएम ने दिए डीईओ बेसिक का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to stop the salary of DEO Basic
डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुस्तकालय के पुनर्निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से खफा डीएम ने डीईओ बेसिक के जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्माणाधीन पार्किंग और तिलोथ मोटर पुल के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निकले डीएम मयूर दीक्षित सबसे पहले जिला पुस्तकालय पहुंचे। यहां पुस्तकालय के धीमी गति से हो रहे पुनर्निर्माण कार्य पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व निरीक्षण में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक जितेंद्र सक्सेना को पुस्तकालय निर्माण कार्यों की निगरानी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देशों का अनुपालन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान डीएम ने भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के पास 15 लाख लागत से निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गंगोत्री हाईवे व कलक्ट्रेट आवासीय कालोनी के समीप निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को जुलाई अंत तक कार्य पूरा कर पार्क के अंदर बच्चों के मनोरंजन व खेलने के लिए झूले आदि लगाने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने निर्माणाधीन तिलोथ मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीन कुश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed