फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dissatisfaction among hotel businessmen on showing full slots of Yamunotri Dham

Uttarkashi: यमुनोत्री धाम के स्लॉट फुल दिखाने पर होटल कारोबारियों में नाराजगी, बोले- यात्रा पर पड़ेगा बुरा असर

Mon, 22 Apr 2024 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन ने मांग की है कि चारधाम यात्रा के दौरान चारों धामों के प्रथम पड़ाव पर ही ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
Dissatisfaction among hotel businessmen on showing full slots of Yamunotri Dham
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण में यमुनोत्री धाम का स्लॉट 10 से 14 मई तक फुल दिखा रहा है, जिस पर होटल कारोबारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इससे शुरूआत में ही चारधाम यात्रा पर बुरा असर देखने को मिलेगा। एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि गत वर्ष की चारधाम यात्रा में भी सरकार की ओर से जो ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था बनाई गई थी। उससे यात्रा मार्गों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिली। कई यात्रियों को धामों के बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इसलिए एसोसिएशन ने मांग की है कि चारधाम यात्रा के दौरान चारों धामों के प्रथम पड़ाव पर ही ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: यात्रियों की बढ़ी मुश्किल...27 ट्रेनें रद्द, पंजाब बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कि यात्रियों की संख्या की स्थिति स्पष्ट हो सके। उनका कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी व्यवस्थाएं राजधानी से देखी जाती है, जिससे यात्रा से जुड़े व्यवसायियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि यमुनोत्री धाम का स्लॉट शुरुआती चार दिन फुल दिखा रहा है। इससे पूरी चारधाम यात्रा पर बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed