फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dispute between doctor and officer, doctor's resignation

डॉक्टर और अधिकारी में विवाद, डॉक्टर का इस्तीफा

Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dispute between doctor and officer, doctor's resignation
जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डॉक्टर और जिला स्तरीय अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला निपट गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 जुलाई को जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सुबेग सिंह आर जिला विकास अधिकारी के बीच विवाद हो गया। सुबह सवा 11 बजे अस्पताल में फिजिशियन डॉ. सुबेग सिंह ओपीडी में मरीज देख रहे थे। उसी दौरान डॉ. सुबेग सिंह से इलाज करवा रहे जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) संजय सिंह अपने सहायक के साथ वहां पहुंचे। डॉ. सुबेग सिंह का कहना है कि डीडीओ के सहायक ने उन्हें डीडीओ के आने की बात कही। एक मरीज के स्वास्थ्य परीक्षण में व्यस्त होने के चलते उन्होंने दस मिनट इंतजार करने को कहा। डॉक्टर का आरोप है कि इसी बात पर बाहर खड़े डीडीओ भड़क गए और केबिन में आकर उनके साथ अभद्रता की। इससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वहीं डीडीओ संजय सिंह का कहना है वह उस दिन मंत्री के कार्यक्रम के चलते जल्दी में थे। डॉक्टर के प्रति उनकी कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्हें कोई बात बुरी लगी हो तो उसका उन्हें खेद है। इधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. बीएस रावत कहा कि कहीं कोई विवाद वाली बात नहीं है। डीएम मयूर दीक्षित ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर विवाद को शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed