{"_id":"60f850918ebc3e79b670a5e9","slug":"disaster-affected-will-be-displaced-chief-minister-utter-kashi-news-drn385099131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों को किया जाएगा विस्थापित : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों को किया जाएगा विस्थापित : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 जुलाई की आपदा में जो परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनके प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है या फिर खतरे की जद में हैं, उन्हें विस्थापित किया जाएगा। मांडों गांव में बह रहे गदेरे के दोनों ओर सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में कही।
धामी ने कहा कि आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की धनराशि दी गई है। इसके अलावा एक-एक लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी दी गई है। धामी ने कहा कि आपदा से जो पुल व मार्ग ध्वस्त हुए हैं उनका पुनर्निर्माण किया जाएगा। आपदा प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे भी किया जाएगा। प्रभावितों के परिजनों ने सरकार से जो भी अपील की है, उसके लिए जिलाधिकारी को तत्काल समाधान के लिए कहा गया है। जहां पानी की आवश्यकता है वहां ट्यूबवेल या मशीन से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। सीएम ने कहा कि जिलास्तर के कार्य लंबित न रहें। इन्हें शासन स्तर पर या सचिवालय आने की आवश्यकता नहीं है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। सरकारी सिस्टम में जितने भी पद रिक्त हैं। उन्हें भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा।
आपदा प्रबंधन विभाग पर दिया गोलमोल जवाब
आपदा प्रबंधन विभाग के गठन पर सीएम ने गोल मोल जवाब दिया। सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग कार्य कर रहा है। जहां पर सुधार की आवश्यकता होगी, सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
मांडो गांव में सीएम को झेलना पड़ा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांडों गांव में प्रभावितों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने राज्य सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रभावितों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं। जहां कार्यकर्ता ले जा रहे हैं, मुख्यमंत्री वहीं जा रहे हैं। ग्रामीण आदित्य चौहान ने कहा कि उनका घर आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन उनके घर में आज तक कोई अधिकारी नहीं आया। विरोध करने वालों में आकाश भट्ट, राघवेंद्र नौटियाल, पुनीता चौहान, सावित्री, सरोज देवी आदि शामिल थे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तरकाशी। एक सप्ताह से पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। जनपदीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पडियार ने कहा कि दो बार निदेेशालय स्तर पर सहमति बनने के बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन सिंह पडियार, गोपी पंवार, केशर सिंह सजवाण आदि शामिल रहे।