फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Devotees get emotional after hearing the story of Shri Krishna's birth

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर

Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees get emotional after hearing the story of Shri Krishna's birth
डांग गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा वाचक गौरी शंकर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
विज्ञापन

डुंडा ब्लॉक के डांग गांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पीठ से कथावाचक गौरी शंकर ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के रहस्यों को बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। इस दौरान कथा पंडाल में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर मंडपाचार्य काशीराम बिजल्वाण, विक्रम रावत, देशराज रावत, नवीन भंडारी, त्रेपन रावत, सोबन सिंह व चंदन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed