फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Devasthanam Board robbed the rights of pilgrims: Panwar

देवस्थानम बोर्ड तीर्थपुरोहितों के हक हकूकों पर डाका : पंवार

Sun, 18 Jul 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Devasthanam Board robbed the rights of pilgrims: Panwar
उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए इसे तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों पर डाका बताया है। 20 साल में राज्य में चार से पांच सीएम होने थे, यहां 11 होने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते पर्यटन व तीर्थाटन पर निर्भर व्यवसायियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने व्यवसायियों की मदद के लिए सरकार से दो साल का पानी व बिजली का बिल और बैंक ऋण माफ करने की मांग की। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि उनका जनता की भलाई से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने वर्ष 2022 के विस चुनाव में जनता से राज्य का निर्माण करने वाले दल उक्रांद के हाथों में सत्ता सौंपने की अपील की। पंवार ने बताया कि उक्रांद का 20वां द्विवार्षिक अधिवेशन 24-25 जुलाई को देहरादून में होगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, बीडी मिनान, अनिल देवरानी, जेठूलाल भारती, कृष्णानंद बडोनी, विक्रम सिंह नेगी, प्रभुदत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी में बहाल हुए विष्णुपाल
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा से उपचुनाव लड़ने का न्योता देकर चर्चाओं में आए पूर्व केंद्रीय सचिव विष्णुपाल रावत की रविवार को उक्रांद में वापसी हो गई। रविवार को दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र रावत ने माल्यार्पण कर वरिष्ठ नेता के पार्टी में बहाल होने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed