फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Despite being found eligible Scholarships

पात्र होने के बावजूद नहीं मिली स्कॉलरशिप

Fri, 29 Jan 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 29 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति न मिलने से मेधावी छात्र-छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन


 उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की।


विज्ञान विषयों के साथ उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्कॉलरशिप फॉर हायर एजूकेशन प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है।

इसमें इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया जाता है और उन्हें विज्ञान विषयों के साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन


बीते सालों से कुछ मेधावियों को तो यह छात्रवृत्ति मिल रही है, जबकि कई छात्र-छात्राएं अभी भी इससे वंचित हैं।


छात्रवृत्ति के लिए तय मानक पूरे कर पात्रता प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद भी इससे वंचित समीक्षा पैन्यूली, मनीषा रावत, मनीषा महर, जोगेंद्र, कृष्णचंद्र, संध्या पश्चिमी, गरिमा रावत आदि छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया, लेकिन अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

पीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली, प्रवेंद्र भंडारी आदि छात्र नेताओं ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed